#सीतापुर:हैप्पी सेवा संस्था ने संदना में लगाया नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच.

संदना,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद के संदना क्षेत्र स्थित भेलवा गेधरिया में 'हैप्पी सेवा संस्था' के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित हुआ। रहस बिहारी दीक्षित उर्फ नन्हक्के महाराज के आवास पर आयोजित इस शिविर की देखरेख स्वयं महाराज जी ने की, जबकि मार्गदर्शन संरक्षक विष्णु कांत मिश्रा, सलाहकार आराध्य शुक्ला और संयुक्त सचिव मनीष रस्तोगी का रहा।

शिविर में आंख अस्पताल से आए डॉ. विजय सिंह व उनकी टीम शैलेंद्र शुक्ला, स्वाती, सुधांशु, शिवांगी, रोली, अमर सिंह ने करीब 100 मरीजों के नेत्रों का कुशल परीक्षण कर परामर्श दिया।

अध्यक्ष नफीस अख्तर ने कहा कि आंखें शरीर का सबसे अहम अंग हैं और अन्य अंगों की अपेक्षा इनकी देखभाल की अधिक जरूरत होती है। उपाध्यक्ष पंकज तिवारी व मीडिया प्रभारी आशीष शुक्ला ने समय-समय पर दृष्टि जांच कराने और आंखों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अंत में वरिष्ठ सदस्य एम.आर. मंसूरी ने उपस्थित चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों व ग्रामीणों का आभार जताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ